आखिर ‘रिया’ ने अभिनेता सुशांत के शव पर हाथ रख “सॉरी बाबू” क्यों कहा? किस बात की मांगी माफ़ी

AJ डेस्क: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिया चक्रवर्ती सुशांत का शव देखने के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल में गईं थीं। उस वक्त तक सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बाहर नहीं आई थी।

 

 

मीडिया के मुताबिक रिया चक्रवर्ती 15 जून को कूपर अस्पताल पहुंची थीं। उस वक्त सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। आपको बता दें कि सुशांत की बॉडी का पोस्टमॉर्टम 14 जून की रात 11 बजे हुआ था।

 

 

इस बाबत सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में चश्मदीद सुरजीत सिंह राठौर ने बड़ा खुलासा किया है। सुरजीत ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सुशांत के शव के पास रिया चक्रवर्ती ने खड़े होकर ‘सॉरी बाबू’ कहा था। जिससे अब ये सवाल उठा रहा है कि रिया आखिर सुशांत की मौत के बाद उनसे माफी क्यों मांग रही थीं?

 

 

चश्मदीद ने कहा- ”मैं 15 तारीख को 11 बजे कूपर अस्पताल पहुंचा था और साढ़े 11 बजे मेरे दोस्त सूरज सिंह वहां पर आए थे। मैं उनकी (सुशांत) अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए गया था। थोड़ी देर बाद में सुरेश कहते हैं रिया यहां पर आने वाली है.. आप थोड़ी मदद करिए। मैंने कहा क्या मदद करनी है? उन्होंने कहा, वो सुशांत की गर्लफ्रैंड है.. वो उसका अंतिम बार चेहरा देखना चाहती है। आप पुलिस को बोल दीजिए। मैंने कहा, ठीक है मैं बात करता हूं। वहां पर मौजूद अधिकारी से बात की। उन्होंने कहा ठीक है हम बताते हैं। 10 मिनट के बाद मैं रिया और उनके भाई, उनकी मां के साथ गया। मैं खुद रिया को जहां पर शव रखा गया था वहां पर लेकर गया था.. मैंने खुद देखा सुशांत की बॉडी पर सूजन था। जैसे ही मैंने पर्दा उठाया रिया ने उनकी (सुशांत की) चेस्ट पर हाथ रखकर बोला सॉरी बाबू..मैंने तब सोचा ये सॉरी क्यों मांग रही है। क्या इसने कुछ गलत किया है?”

 

 

वही सुशांत सिंह के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा है कि, रिया आखिर शव गृह में कैसे पहुंच गई? वो शव गृह में किस हैसियत से गईं? परिवार को मालूम था कि रिया सुशांत की लाइफ बर्बाद कर रही है। इसके साथ ही वकील विकास सिंह ने कहा है कि, मुंबई पुलिस को इस पूरे मामले पर जवाब देना चाहिए।

 

 

सुशांत सिंह के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने कूपर अस्पताल के मुर्दाघर का दौरा किया था, और वह अस्पताल में करीब 45 मिनट तक रहीं। अब मुर्दाघर के अधिकारी ने मीडिया के साथ बातचीत में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। अधिकारी ने कहा कि रिया चक्रवती को गैर-कानूनी रूप से मुर्दाघर में जाने की इजाजत दी गई। अधिकारी का दावा है कि मुंबई पुलिस की मदद से रिया मुर्दाघर में दाखिल हुईं। पोस्टमार्टम के बाद सुशांत के परिवार से किसी को मुर्दाघर में उनका शव देखने की इजाजत नहीं दी गई, लेकिन रिया 45 मिनट तक वहां रहीं।

 

 

आपको बता दें कि कानून के मुताबिक शवगृह में किसी भी आम आदमी की एंट्री मना है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा है कि सुशांत का अप्राकृतिक निधन हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि रिया को शवगृह के अंदर एंट्री कैसे मिली?

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »