लालू यादव की सुरक्षा में तैनात 9 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले, लालू का टेंशन बढ़ा

AJ डेस्क: कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट से आम के साथ खास और वीआईपी लोग भी नहीं बच पा रहे हैं। ताजा मामला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ा है। अब लालू यादव पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल उनकी सुरक्षा में तैनात नौ पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसकी पुष्टि होने के बाद से हड़कंप मच गया है।

 

 

दरअसल चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू यादव फिलहाल रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में भर्ती थे, जहाँ संक्रमण के खतरा को देखते हुए उन्हें रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया गया था। उनकी सुरक्षा में कुछ पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था जो अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस और डॉक्टर ये भी पता कर रहे हैं की ये पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित कैसे हुए। फिलहाल लालू यादव का भी कोरोना टेस्ट शुक्रवार को किया गया है।

 

 

सेहत में आया सुधार-

वहीं कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच लालू यादव के प्रशंसक और परिजनों के लिए एक बड़ी राहत की खबर भी आई है। दरअसल, बीते दिनों बिगड़ती सेहत के कारण लालू यादव को रिम्स के पेइंग वार्ड से निदेशक आवास में शिफ्ट कराया गया था। जहां उनके स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार देखा जा रहा है। ये जानकारी लालू यादव के चिकित्सक डॉ उमेश प्रसाद ने खुद साझा किया है। लालू यादव के चिकित्सक डॉ उमेश प्रसाद ने कहा कि जिस प्रकार से पिछले दिनों रिम्स के पेइंग वार्ड के बगल में कोविड वार्ड बनाया गया था। इस वजह से लालू यादव एक कमरे में रहने को विवश हो गए थे, लेकिन निदेशक आवास शिफ्ट करने के बाद लालू यादव अब थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं, क्योंकि यहां पर उनको घूमने-फिरने के लिए पर्याप्त जगह भी है। जहां पर उन्हें सूर्य की रोशनी ताजी आबो-हवा और अन्य संसाधन भी मुहैया हो रहा है। इसलिए यहां पर उनका स्वास्थ्य सामान्य हो गया है।

 

 

लालू यादव के चिकित्सक डॉ उमेश प्रसाद बताया कि पिछले दिनों उनका ब्लड प्रेशर और शुगर सामान्य देखा गया था। जहां तक उनके किडनी के इंफेक्शन की बात है, तो वह भी सामान्य है। फिलहाल, उनका ब्लड टेस्ट इसलिए नहीं हो पा रहा है क्योंकि संक्रमण का दायरा रिम्स में बढ़ता ही जा रहा है क्योंकि पिछले दिनों भी निदेशक आवास में कार्यरत कई सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद एहतियात के तौर पर बाहर से आने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »