लोक गायिका शारदा सिन्हा भी कोरोना की चपेट में आईं

AJ डेस्क: प्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। शारदा सिन्हा ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

 

 

शारदा सिन्हा ने वीडियो में कहा, ‘आप सभी को ये जानकर दुख होगा कि मैं कोरोना महामारी की चपेट में आ गई हूं। जबकि मेरा कोई कॉन्टैक्ट बाहरी लोगों से नहीं हुआ। ऐसा लगता है कि कोरोना खुद घर चलकर आ गया है। इतने एहतियात बरतने के बाद भी कोरोना ने दस्तक दे दी।’

 

 

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं तो बस यहीं कहूंगी कि आप सभी अपना खयाल रखें और हर समय अपने हाथ को धोएं, ताकि आप इन चीजों से बचे रहें। आपकी दुआएं मेरे लिए बहुत जरूरी हैं। मैं अभी जा रही हूं जब लौटूंगी तो आप सभी के समक्ष होऊंगी। आप सभी की दुआएं मुझे अपेक्षित हैं।’

 

Diagnosed corona positive meaning for hospital .. take care .. be aware … मैं जल्द आके आपसे फिर रु ब रु होउंगी । ईश्वर सबकी रक्षा करें ।

Posted by Sharda Sinha on Friday, 21 August 2020

 

बात दें कि लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा बिहार की रहने वाली हैं। वह हिन्दी, भोजपुरी और मैथिली समेत कई भाषाओं में गाना गा चुकी हैं। शारदा सिन्हा को छठ गीतों का पर्याय माना जाता है। उनके गाने काफी पसंद किए जाते हैं।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »