रघुकुल V/S मजदूर: बम और गोलियों की तड़तड़ाहट से हिल उठा इस्ट बसुरिया, कई घायल, एक पकड़ाया

AJ डेस्क: धनबाद के ईस्टबसुरिया ओपी क्षेत्र स्थित बीसीसीएल के व्यू प्वाइंट के करीब चल रहे डेको आउटसोर्सिंग में सोमवार को दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि इस खूनी झड़प में 12 राउंड के करीब गोलियां और कई बम भी चले है। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में कराया जा रहा है। पुलिस ने मौके से 6 खोखे और सुतली बम भी बरामद किया है। इसके साथ ही एक व्यक्ति भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से पुलिस को देसी कट्टा बरामद हुआ है।

 

 

बताया जा रहा है कि यह हिंसक टकराव रघुकुल समर्थक और स्थानीय मजदूरों के बीच हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कोयले में वर्चस्व को लेकर आज यहाँ भारी संख्या में रघुकुल समर्थक यहाँ जमा हुए थे। ये सभी डेको आउटसोर्सिंग का काम बंद कराने पर अड़े थे। जो स्थानीय मजदूरों को मंजूर नही था। जिसके बाद देखते ही देखते विवाद बढ़ता गया और यह संघर्ष खूनी झड़प में तब्दील हो गया।जिसके बाद गोलियां और बमों की आवाज से इलाका गूंज उठा। इस टकराव में कई लोगों के सर फटे है तो कइयों के शरीर की हड्डियां टूटी है।

 

 

फिलहाल घटना की सूचना पर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। साथ ही पुलिस ने मौके से कई देशी बम और एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि मौके से 6 खोखा बरामद किया गया है। बम चलने की सूचना और लोगों के घायल होने की सूचना पुलिस को अभी तक नही मिली है। पुलिस ने बताया कि उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है, जिसके बाद उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »