कोरोना संक्रमित मिलने के बाद नगर निगम कार्यालय 48 घण्टा के लिए बंद, होगा सैनेटाइज

AJ डेस्क: कोयलांचल धनबाद में कोरोना का फैलाव लगातार देखा जा रहा है। इस बार कोरोना के चपेट में धनबाद नगर निगम का एक कर्मचारी आ गया है। जिसके बाद एहतियातन धनबाद नगर निगम कार्यालय को अगले 48 घंटो के लिए सील कर दिया गया है। ताकि इस बीच कार्यालय को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा सके।

 

 

जानकारी के अनुसार सोमवार को नगर निगम धनबाद का एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद निगम के अधिकारियों ने निगम कार्यालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया। इस बीच निगम के तमाम अधिकारियों को घर से ही कर करने को कहा गया है। साथ ही फील्ड के कर्मचारियों को भी कार्यालय आए बगैर बाहर से ही काम करने का निर्देश दिया गया है। इस बीच न सिर्फ नगर निगम भवन को पूरी तरह सैनिटाइज किया जाएगा, बल्कि संक्रमित कर्मी के संपर्क में आने वाले अन्य कर्मचारियों की भी पहचान कर उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »