Video: सांसद शिबू सोरेन विशेष एम्बुलेंस बोगी से भेजे जा रहे गुरुग्राम मेदांता में

AJ डेस्क: राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को मंगलवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा। शिबू सोरेन को शाम दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस से रवाना किया जाएगा। जिसको लेकर इस ट्रेन में एक स्पेशल एंबुलेंस बोगी लगाई जा रही है।

 

 

जानकारी के अनुसार शिवू सोरेन को वहाँ शिफ्ट करने को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। कोरोना से संक्रमित होने और फेफड़े में संक्रमण पाए जाने के बाद रांची स्थित मेदांता के डॉक्टर कोई चांस नहीं लेना चाहते हैं।

 

 

शिबू सोरेन को शाम दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस से रवाना किया जाएगा। इस ट्रेन में एक स्पेशल एंबुलेंस बोगी लगाई जा रही है। बताया जा रहा है कि ज्यादा उम्र होने के कारण उन्हें एयर एंबुलेंस से गुड़गांव ले जाना संभव नहीं है। फिलहाल, उनके स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की चिंता वाली बात नहीं है। सोमवार की रात मुख्यमंत्री भी अस्पताल जाने वाले थे, लेकिन कुछ व्यस्तता के कारण वो नहीं जा पाए।

 

Video-

 

वहीं, राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने को लेकर सूबे में प्रार्थना का दौर भी शुरू हो गया है। उनके पैतृक गांव रामगढ़ के गोला में लोग उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच रांची जिला पुलिस बल के एक जवान ने शिबू सोरेन के लिए प्लाज्मा डोनेट किया है। सोमवार रात ढाई बजे रांची जिला पुलिस बल के जवान लल्लू कुमार यादव ने प्लाज्मा डोनेट किया है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »