सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह प्रशासन ने किया 14 दिनों का क्वारें टाइन

AJ डेस्क: उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बगैर सूचना के झारखंड के गिरिडीह आने पर गिरिडीह जिला प्रशासन ने उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटिन कर दिया है। बताया गया कि साक्षी महाराज शनिवार सुबह गिरिडीह के शांति भवन सत्संग आश्रम आए थे। रविवार को शाम 5 बजे उन्हें ट्रेन से वापस उत्तर प्रदेश लौटना था।

 

 

साक्षी महाराज की ट्रेन धनबाद से थी। ट्रैन पकड़ने के लिए साक्षी महराज गिरिडीह से जैसे ही निकले गिरिडीह सदर एसडीएम प्रेरणा दीक्षित ने उन्हें पीछा कर पीरटांड़ थाना क्षेत्र में रोक लिया। बताया गया कि कोविड-19 को देखते हुए इन्हें अब 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहना होगा। काफी देर तक बातचीत के बाद आखिरकार साक्षी महाराज मान गए और उन्हें सत्संग आश्रम में ही 14 दिनों तक रहने की इजाजत दे दी गई।

 

 

वहीं प्रशासन के इस कार्रवाई से साक्षी महाराज थोड़े नाराज भी दिखे। इस बाबत साक्षी महाराज ने कहा कि वह किसी राजनीतिक कार्यक्रम में यहां नहीं आए थे, बल्कि अपनी बीमार माताजी को देखने के लिए आश्रम में आए थे और उन्हें 2 घंटे में ही लौटना था। साक्षी महराज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दुर्भावना से ग्रस्त होकर सरकार ने यह कदम उठाया है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »