पटना के BMP कैम्पस के एक कमरे में महिला और पुरुष कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, दोनों की हुई मृत्यु

AJ डेस्क: मंगलवार की सुबह बिहार की राजधानी पटना में एक बड़ी घटना घटी है। यहाँ बिहार मिलिट्री (BMP) कैम्पस के एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। फिलहाल घटना के कारणों का पता नही चला है।

 

 

जानकारी के अनुसार आज सुबह बीएमपी कैम्पस में अचानक एक बाद एक पांच गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद कैम्पस में पगली घंटी बजने लगी। इसके बाद कैम्पस में मौजूद जवानों की गिनती शुरू हुई। जिसमें दो जवानों को कम पाया गया। जिसके बाद कैम्पस में चलाए गए सर्च अभियान में अमर सुब्बा और वर्षा तिग्गा गेस्ट रूम में मृत पाए गए। वहीं इनका एसएलआर रायफल भी पड़ा मिला।

 

 

दोनों महिला और पुरुष जवान का शव एक ही जगह एक के ऊपर एक पड़ा मिला है। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »