लद्दाख के LAC पर चीन के साथ बढ़ रहा तनाव, रक्षा मंत्री कर रहे हाई लेबल बैठक

AJ डेस्क: लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ बढ़े तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। इसमें सीमा की मौजूदा स्थिति और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।

 

 

इस उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री के साथ, विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए प्रमुख अजीत डोभाल, सीडीएस बिपिन रावत, सेना प्रमुख एमएम नरवणे और डीजी मिलिट्री ऑपरेशन भी मौजूद हैं। इस बैठक में पैंगोंग में हुई घटना के बाद अब आगे चीन से किस तरह बात करनी है और उसके लिए कैसी योजना बनाई जाए इस पर ज्यादा जोर दिया जाएगा।

 

 

अजीत डोभाल ने भी की एक बैठक-

मालूम हो कि इससे पूर्व सोमवार शाम को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी एक बैठक की थी। मीटिंग में तय हुआ कि भारत लाइन ऑफ एक्चुएल कंट्रोल (LAC) के आस-पास अपनी सैन्य ताकत बढ़ाएगा। इससे लंबे संघर्ष की स्थिति में भी चीन से कड़ा मुकाबला किया जा सकेगा। कहीं चीन भारत का ध्यान भटकाकर कहीं दूसरी जगह बड़ी घुसपैठ की कोशिश में तो नहीं है? इस बात पर भी चर्चा हुई है।

 

 

क्या हुआ था पैंगोंग में-

बता दें कि शनिवार रात को चीनी सैनिकों ने पैंगोंग झील के पास घुसपैठ की कोशिश की थी। जिसके बाद सतर्क भारतीय जवानों ने उन्हें खदेड़ दिया था। पता चला है कि वहां 2-3 जगहों पर चीनी सैनिक जमा हो गए थे, जिन्हें खदेड़ा गया। चीन की तरफ से यह घुसपैठ साउथ बैंक इलाके में हुई। फिलहाल भारत ने वहां बड़ी संख्या में जवान तैनात किए हुए हैं।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »