जीतन राम की HAM का JDU के साथ गठबंधन, सीटों पर अभी चर्चा नहीं

AJ डेस्क: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने इस साल के अंत में राज्य में होने वाले चुनावों से पहले नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) के साथ गठबंधन किया है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा, ‘हमने जनता दल यूनाइटेड के साथ गठबंधन किया है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा बन गए हैं। अगले बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।’

 

 

पार्टी के प्रवक्ता ने कहा था कि पार्टी बिहार चुनाव से पहले एनडीए में शामिल हो जाएगी। प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, यह कभी भी मुद्दा नहीं था क्योंकि HAM (S) राज्य के विकास के लिए NDA में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मजबूती से खड़ी है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »