निरसा गांजा प्रकरण में नीरज तिवारी समेत चार के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल

AJ डेस्क: धनबाद के निरसा थाना में दर्ज बहुचर्चित ‘गांजा प्रकरण’ में झारखण्ड अपराध अनुसंधान विभाग के द्वारा तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

 

 

निरसा गांजा प्रकरण में धनबाद के पूर्व वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल तक के नाम पर छींटा पड़ चुका था। निरसा के थानेदार सह इंस्पेक्टर को तो अपनी कुर्सी तक गवानी पड़ी थी। कहा जाता है कि कोयला तस्करों और खाकी के सिंडिकेट ने एक योजना के तहत गांजा प्रकरण खड़ा कर उनके रास्ता में बाधा डाल रहे लोगों को फंसाने का कुचक्र रचा था।

 

 

इस बीच यह मामला झारखण्ड की CID टीम के हाथ चली गयी। CID ने जाँच शुरू करते हुए नीरज तिवारी, रवि कुमार ठाकुर, सुनील पासी और राजीव राय (अप्राथमिकी अभियुक्त) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांचोपरांत CID ने इन चारों अभियुक्त के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करते हुए शेष बिंदुओं पर पूरक अनुसन्धान जारी रखे हुए है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »