झरिया: शातिर ठग से परेशान महिला ने खुद को ही मौत के हवाले कर दिया

AJ डेस्क: धनबाद में एक महिला एक ठग से इतनी परेशान हो गई थी कि उसने खुद को ही मौत के हवाले कर दिया। ताकि उसकी मौत के बाद कम से कम उससे ठगे गए सामानों की रिकवरी हो सके और उस शातिर ठग को इसकी सजा मिले। मामला झरिया के चौथाई कुली का है।

 

 

चौथाई कुली की रहने वाली 32 वर्षीय महिला ममता देवी अपने ही घर के एक कमरे में फांसी से झूलती मिली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह ममता देवी के कमरे का दरवाजा बंद था। उनके पति कही और गए हुए थे। बच्चे घर पर ही थे। सुबह जब काफी देर तक ममता के कमरे का दरवाजा नही खुला तो उनके बच्चों ने उनके दरवाजे को खटखटाया, पर जब काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नही खुला तो बच्चों ने दरवाजे को धक्का मार कर खोल दिया। कमरे के अंदर का नजारा भयावह था। बच्चे डर कर चीखने लगे। चीख सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। इस घटना की जानकारी मृतिका के पति मुकेश को भी दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

 

 

परिवार, पुलिस और आसपड़ोस को लोग इस घटना पर काफी चिंतित थे कि ममता ने आखिर अचानक ऐसा कदम क्यों उठा लिया। इसी बीच पुलिस को कमरे की तलाशी में एक सुसाइड नोट मिला जिसने इस कांड पर से पूरा पर्दा उठा दिया। ममता ने मौत को गले लगाने से पूर्व एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें उसने उसके साथ हुए धोखाधड़ी का उल्लेख करते हुए किसी खातून को इसका जिम्मेदार ठहराया है।

 

 

मृतिका के बेटे रोहित और राहुल ने बताया कि दो नाम की एक महिला घर पर काम करने आती थीं। एक दिन उसने मम्मी से कहा कि उसे किसी शादी में जाना है, इसके लिए उसने उसकी माँ से कुछ समय के लिए गहने उधार मांगे। उसने कहा था कि वो शादी से वापस आकर गहने लौटा देगी, लेकिन पिछले एक महीने से वह महिला गहने नही लौटा रही थी। जिससे उसकी मम्मी काफी परेशान रह रही थी।

 

 

मृतिका ने मौत से पहले एक डेढ़ पन्ने का सुसाईड नोट लिखा है। इसमें उसने लिखा है, ‘मैं ममता देवी परेशान होकर आत्महत्या करने जा रही हूं। मेरे मामा ने गहने रखने के लिए दिए थे। इसे मैंने एक महिला को दे दिए थे, अब वह गहने नहीं लौटा रही है। दूसरे संप्रदाय की इस महिला ने मेरा भाई से भी 70 हजार रुपये ले रखे हैं। उसके भी पैसे नहीं लौटा रही है। इधर गहने हमको लौटाने हैं। मेरे पति से भी पैसे ले लिए हैं। महिला के दो नाम हैं। इसमें मेरे परिवार की कोई गलती नहीं है। अगर वह महिला सब गहने दे देती तो हम खुदकुशी नहीं करते। मेरी खुदकुशी के लिए जिम्मेदार वही महिला है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »