झारखण्ड सरकार का काम भाजयुमो कर रही, श्रेय लूटने वाली सरकार है यह- किसलय

AJ डेस्क: यह सरकार सिर्फ श्रेय लूटने वाली सरकार है, काम करने वाले नहीं। पूर्व की भाजपा सरकार में जो विकास कार्य हुए हैं उनमें शीलापट लगाकर श्रेय लेना चाह रही है ये सरकार। लेकिन जनता सब जानती है। यह बातें धनबाद भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहीं।

 

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार जो भी योजनाएं जमीन पर उतारना चाह रही है, उन योजनाओं को राज्य सरकार धरातल पर उतारने नहीं दे रही है। जेईई परीक्षार्थियों के संबंध में उन्होंने कहा कि जो काम राज्य सरकार और ज़िला प्रशासन को करना चाहिए वह काम भाजयुमो के कार्यकर्ता कर रहे हैं। चाहे वो हेल्पलाइन नम्बर हो या सुविधा केंद्र या फिर उनके आने जाने की सुविधा। प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार अपने ही किये वादों पर खरा नहीं उतर पा रही है।

 

 

इससे पहले भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी के आगमन पर उनका महुदा मोड़, केंदुआ, पुटकी, गोधर, बैंक मोड़ आदि क्षेत्रों में प्रदेश अध्यक्ष का, स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, संजय झा, मानस प्रसून, रूपेश सिन्हा, संतोषी आनंद, प्रियंका रंजन, सुमित सिंह, तमाल राय, रौशन सिंह, राणा मनीष सिंह, जयंत चौधरी, रवि मिश्रा, रिंकू शर्मा, अवधेश साव, बंटी सिंह, अवध बिहारी राम, जिम्मी राजपाल, सूरज सिंह, सुमित प्रमाणिक, नारायण सिंह, रोहित बिद, राहुल सोनी, नित्यानंद मंडल व मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »