रेल मंत्रालय की नजर में झारखण्ड उपेक्षित क्यों, सूबे को भी मिले नई ट्रेन- हरेन्द्र नाथ

AJ डेस्क: बोकारो से आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरेंद्र नाथ चौबे ने केंद्रीय रेल मंत्री को एक खुला पत्र लिखा है। जिसमें एक ओर जहाँ उन्होंने 12 सितंबर से शुरू होने जा रही 40 जोड़ी ट्रेनों को लेकर खुशी जताई है तो वहीं उन्होंने झारखंड से एक भी ट्रेन नही चलाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए झारखंड से भी कुछ ट्रेनों के परिचालन की मांग की है।

 

 

यहाँ देखें हरेंद्र नाथ चौबे का पत्र-

सेवा में
माननीय केंद्रीय रेल मंत्री,
भारत सरकार, नई दिल्ली

महाशय,
बड़ी खुशी की बात है कि रेल मंत्रालय के द्वारा 12 सितंबर से 40 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शुरू कियाजा रहा है। परंतु झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार क्यों, सिर्फ इसलिए कि झारखंड गैर भाजपा शासित राज्य है। लॉक डाउन के पूर्व झारखंड (रांची) से लगभग 10 राज्यों से रेल संपर्क हुआ करता था, परंतु आज सारे जगह से रेल संपर्क बिल्कुल ठप हुआ पड़ा है। झारखंड में देश के लगभग हर राज्यों के लोग रहते हैं, झारखंड के मजदूर, विद्यार्थी बड़ी संख्या में अन्य दूसरे राज्यों में है। झारखंड के लोग उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, बंगाल, आसाम, केरल, तेलंगाना जम्मू-कश्मीर, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश आदि जगह पर स्थापित है।

अंतः केंद्रीय रेल मंत्री एवं रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से आम आदमी पार्टी मांग करती है कि कुछ ट्रेनों का परिचालन अति शीघ्र शुरू की जाए। अन्यथा बोकारो की जनता आंदोलन पर उतरेगी।

भवदीय
हरेंद्र नाथ चौबे
नेता
आम आदमी पार्टी, बोकारो

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »