महाराष्ट्र की आंच कोयलांचल तक, ठाकरे और राउत का पुतला फूंका

AJ डेस्क: बीएमसी द्वारा मुंबई स्थित कंगना रनौत के कार्यालय पर बुलडोजर चलाए जाने के खिलाफ पूरे देश मे गुस्सा फूट पड़ा है। देश के अलग अलग हिस्सों में इसको लेकर धरना और प्रदर्शन किया जा रहा है। गुरुवार को इसी क्रम में देश की कोयला राजधानी धनबाद में भी युवाओं ने सीएम उद्धव ठाकरे और संजय राउत के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।

 

 

फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध अनर्गल टिप्पणी एवं कार्रवाई का रोष धनबाद के युवाओं में भी देखा जा रहा है। गुरुवार को युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) के बैनर तले युवाओं की टोली ने कंगना रनौत के पक्ष में उतर रणधीर वर्मा चौक पर करणी सेना, संजय रावत एवं महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका। साथ ही महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

 

 

पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि, ‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फ़िल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों के खिलाफ निडर होकर बोलने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की आवाज दबाने का प्रयास महाराष्ट्र सरकार कर रही है। महाराष्ट्र शिवसेना के नेता संजय राउत ने कंगना पर अभद्र टिप्पणी की। वह कही से बर्दाश नही किया जा सकता है। कंगना पर कोई भी आंच आने पर हम चुप नही बैठेंगे। मुम्बई संजय रावत की नहीं है। सभी वर्ग को देश के सभी हिस्सों में समान अधिकार के साथ जीने का अधिकार है। सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। भारत लोकतांत्रिक देश है। मगर महाराष्ट्र सरकार की करतूत से साफ प्रतीत हो रहा है कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। संजय रावत को अविलम्ब कंगना के विरुद्ध की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।’

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »