पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश की तबियत और बिगड़ी, एम्स में वेंटिलेटर पर हैं

AJ डेस्क: आरजेडी प्रमुख लालू यादव को चिटठी भेजकर इस्तीफा देने वाले दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ने की खबर है। श्री प्रसाद के करीबी ने बताया कि उनकी हालत में सुधार नहीं है, उनकी तबीयत और खराब हो गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह, दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर है। कोरोना संक्रमण के बाद की कुछ दिक्कतों के चलते हाल ही में उन्हें एम्स, दिल्ली में भर्ती किया गया था।

 

 

रघुवंश प्रसाद सिंह के एक करीबी ने शनिवार को कहा, ‘उनकी हालत कल रात काफी बिगड़ गई। रात 11 बजकर 56 मिनट पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। हम उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।’ रघुवंश प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद रामा सिंह को आरजेडी में शामिल किए जाने की चर्चा से कथित तौर पर नाखुश हैं और उन्होंने 23 जून को तब राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जब वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण पटना एम्स में भर्ती थे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »