सेना के पूर्व अधिकारी को शिव सेना के गुंडों ने पीटा, रक्षामंत्री ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

AJ डेस्क: शिवसैनिकों की पिटाई से घायल हुए पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बातचीत की और उनका स्वास्थ्य जाना। राजनाथ सिंह ने उनसे बातचीत करने के बाद कहा, ”मैनें सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से बात की जिनपर मुंबई में गुंडों ने हमला किया था। मैनें उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य और अपमानजनक हैं। मैं मदनजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

 

 

इसके अलावा महाराष्ट्र में नौसेना के पूर्व अफसर मदन शर्मा से मारपीट करने वाले शिवसैनिकों को जमानत दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी और पूर्व नौसेना अफसर की बेटी ने मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, राज्य सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया कंटेंट को शेयर करने से शिवसैनिक नाराज थे और उन्होंने पूर्वे नौसेना अधिकारी मदन शर्मा को बुरी तरह पीट दिया। यह मामला मुम्बई के समता नगर पुलिस स्टेशन का है, यहीं FIR दर्ज कराई गई है।

 

 

बात दें कि शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कार्टून सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर गुस्साए शिवसैनिकों ने पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा के साथ मारपीट की। शिवसैनिकों की इस गुंडागर्दी को अभिनेत्री कंगना रनौत ने शर्मनाक बताया।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »