पांच PM, 24 CM, 350 सांसद समेत दस हजार भारतीयों पर पैनी नजर रख रहा चीन

AJ डेस्क: बॉर्डर पर हेकड़ी दिखा रहा चीन आखिर भारत से किस तरह का युद्ध चाहता है? बॉर्डर पर तनातनी के बीच क्या वह भारतीयों का डेटा जुटाकर कुछ बड़ा प्लान कर रहा है? यह सवाल अब हुए बड़े खुलासे के बाद सामने खड़ा है। दरअसल, चीन एक-दो नहीं पूरे 10 हजार भारतीयों पर नजर गढ़ाए बैठा है और उनसे जुड़ा डेटा लगातार जुटा रहा है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री, विपक्षी नेता, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, चीफ जस्टिस के साथ-साथ अन्य कई लोग भी शामिल हैं।

 

 

इन सभी लोगों पर नजर एक बड़ी डेटा कंपनी रख रही है, इसके तार चीन की सरकार से जुड़े हुए हैं। इस डेटाबेस को ओवरसीज की इंफोर्मेशन डेटाबेस नाम दिया गया है, जिसमें चीन ‘विदेशी टारगेट’ पर नजर रखे हुए है।

 

 

5 PM, दो दर्जन सीएम का नाम लिस्ट में शामिल-

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, चीन हमारे देश के 5 प्रधानमंत्रियों (एक मौजूदा, 4 पूर्व), दो दर्जन मुख्यमंत्री, 350 सांसद (विभिन्न पार्टी के) के साथ-साथ अन्य कई लोगों पर भी नजर रख रहा है। इन हर छोटी-बड़ी हरकत को चीन ट्रैक करने की कोशिश में जुटा है।

 

 

खबर के मुताबिक, जिन 1,350 नेताओं पर नजर रखी जा रही है उसमें मेयर, सरपंच, विधायक और सांसद सभी शामिल हैं। ये लोग बीजेपी, कांग्रेस, लेफ्ट के साथ-साथ क्षेत्रिय पार्टियों के भी हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु, ओडिशा से लकर महाराष्ट्र सभी जगहों के नेताओं पर नजर है।

 

 

राजनीतिक परिवारों पर नजर-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, सेना प्रमुख, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ-साथ चीन की नजर गांधी परिवार, सिंधिया परिवार, पवार परिवार, बादल परिवार के हर सदस्यों पर है। इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्टर जो राजनेता बने हैं, जैसे हेमा मालिनी, अनुपम खेर, मुनमुन सेन, परेश रावल आदि भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »