बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखा व्यापारी से 2 लाख लूटा

AJ डेस्क: अपाचे बाइक से आए तीन नकाबपोश अपराधियों ने सोमवार को एक मछली व्यवसायी से बन्दूक के दम पर 2 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। दिन-दहाड़े अंजाम दी गई इस घटना से आसपास के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र का है।

 

 

जानकारी के अनुसार पुराना बाजार के मछली व्यापारी बबलू खटीक का व्यापार पार्टनर विपिन साव हमेशा की तरह सोमवार की सुबह करीब दस बजे पुराना बाजार मछली मंडी पहुंचा। वहाँ दुकान से 2 लाख रुपये लेकर वह धनसार थाना क्षेत्र स्थित डुमरियाटांड़ स्थित अपने कार्यालय पहुंचा। ठीक उसी वक्त पहले से रेकी कर रहे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश उसके कार्यालय में घुस गए और विपिन को बंदूक के दम पर कब्जे में ले लिया। इसके बाद बिपिन के बॉस रखे 2 लाख रुपये लूट कर तीनों बदमाश अपने अपाचे बाइक पर सवार होकर वहाँ से फरार हो गए।

 

 

घटना के बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने व्यवसाय पार्टनर और धनसार पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस और पीड़ित दोनों अंदेशा जाता रहे है कि उस सीसीटीवी कैमरे में उन नकाबपोश बदमासों की करतूत जरूर रिकॉर्ड हुई होगी। जिससे शायद उन बदमाशो का कोई सुराग मिल जाए।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »