प्रेमिका के पति की हत्या करने वाला और बेवफा पत्नी को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला

AJ डेस्क: झारखंड के गुमला जिला में अवैध संबंध को लेकर एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के दौरान चार लोगों की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पहले प्रेमिका ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या की, इस बाद गुस्साए ग्रामीणों उस बेवफा पत्नी, उसके प्रेमी और उसके साथ आए उसके साथी की पीट-पीट कर मार डाला। मामला गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र का है।

 

 

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात दो अनजान युवक डेरंगडीह गांव पहुंचे। जिसमें से एक महिला का प्रेमी और दूसरा उसका साथी था। तीन बच्चों की माँ नीलम कुजूर ने मौका देखकर अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपने पति मरियानुस कुजूर की हत्या कर दी। जिस वक्त महिला अपने प्रेमियों के साथ मिलकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे रही थी, उस वक्त उसके तीनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे।

 

 

बताया जा रहा है कि इस घटना की भनक गाँव वालों को लग गई। जिसके बाद गांव वाले लाठी-डंडो से लैस होकर होकर महिला के घर पहुंचे। ग्रामीणों की भीड़ और उनके गुस्से को भांपते हुए महिला का प्रेमी और उसका साथी मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नो उन दोनों को दबोच कर एक साथ उनके हाथ और पाँव को रस्सियों से बांध दिया। फिर उन दोनों को ग्रामीणों ने इतना पीटा की दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी महिला को भी नही बख्शा। महिला की भी पीट-पीट कर जान ले ली।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »