हैप्पी बर्थडे मोदी जी: 70 बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिला केक काटा भाजपाईयों ने

AJ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर झारखंड के धनबाद में एक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कर एक अलग ही ढंग से पीएम का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर न सिर्फ पीएम मोदी के आकर्षक तस्वीर वाली स्वादिस्ट केक काटा गया, बल्कि कोरोना काल रोजगार छूटने से मानसिक तनाव झेल रहे वैसे 70 युवाओं को एक बार पुनः रोजगार देकर भाजपाइयों ने पीएम के बर्थडे गिफ्ट भी दिया।

 

 

धनबाद के भाजपा कार्यालय में भाजयुमो के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर युवा श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किशल्य तिवारी, धनबाद और सिंदरी और निरसा के विधायक सहित दर्जनों भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी ने केक काट कर सभी भाजपाइयों को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की बधाई दी।

 

 

इसके बाद भाजयुमो द्वारा उन 70 युवाओं को बुलाया गया जिन्हें भाजयुमो के कार्यकताओ ने धनबाद की अलग-अलग कंपनियों और यहाँ के विधायकों के सहयोग से एक बार पुनः रोजगार से जोड़ा है। यहाँ आए उन युवाओं ने बताया कि किस तरह से कोरोना काल में उनके रोजगार छीन जाने से कैसे वे और उनका पूरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। ऐसे वक्त पर भाजयुमो ने अपनी मेहनत से उन्हें एक बार पुनः रोजगार देकर उनका और उनके परिवार पर आए आर्थिक संकट के बादल को हटाने का काम किया है।

 

 

वहीं इस मौके पर मंच से भाजपा नेताओं और वहाँ मौजूद सैकड़ो कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी ने सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 70वें जन्मदिन पर उन्हें स्वास्थ्य रहने, दीर्घायु होने और देश के प्रति यूं ही समर्पित रहने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी द्वारा गरीबों के लिए लागू की गई सभी योजनाओं और देशहित में किये गए उनके एक-एक कार्यो की चर्चा करते हुए उनके फायदे गिनाए।

 

 

उन्होंने कहा कि देश के गरीब आज यदि चैन से रह रहे है तो इसके पीछे पीएम मोदी का कुशल नेतृत्व ही है। उन्होंने कहा कि पहले के प्रधानमंत्री कहते थे कि केंद्र एक रुपया भेजा जाता है तो गरीब तक 10 पैसा ही पहुंचता है, लेकिन आज के पीएम सीधे गरीब के एकाउंट में पैसा भेजते हैं और वो पूरा पैसा उस गरीब को ही मिलता है। यह प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व को दर्शाता है। इसके अलावा उन्होंने कोरोना काल मे प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए फैसलों और गरीब, किसान, व्यापारी वर्ग और आम जनता के लिए किए कार्यो की भी सराहना की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी प्रधानमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया ताकि देश ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी चीजों को अपनाए ताकि देश आत्मनिर्भर बन सके।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »