सोरेन परिवार पर हमला बोलते हुए बाबूलाल ने कहा- हेमंत का खजाना भरता ही जा रहा

AJ डेस्क: 17 सितम्बर 2020 यानि कि कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वा जन्मदिन मनाने धनबाद पहुंचे भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी ने यह सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए सूबे की हेमंत सरकार और उनके परिवार पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की ट्रेजरी तो खाली है लेकिन सीएम हेमंत सोरेन के परिवार का ट्रेजरी लगातार भरता जा रहा है।

 

 

धनबाद पहुंचे झारखंड प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह हेमंत सोरेन सरकार की ट्रेजरी भले ही खाली हो, लेकिन उनका और उनके परिवार की ट्रेजरी कोयला, बालू-पत्थर और जमीन के अवैध खेल से लगातार भरता जा रहा है। उन्होंने हेमंत सरकार के अधिकारियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जमीन के इस खेल में उनके आलाधिकारी भी उनका सहयोग करने में जुटे हैं।

 

 

इसके साथ ही वह झारखंड के दुमका और बेरमो में होने जा रही उप चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर भी फूल कॉन्फिडेंट दिखे। उन्होंने कहा कि धनबाद आने से पूर्व वह बेरमो में ही थे। जहाँ जनता का मिजाज देख कर यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य की यह दोनों सीट भाजपा ही जीतेगी। इस दौरान उनके साथ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किशल्य तिवारी सहित धनबाद भाजपा के दर्जनों कार्यक्रता मौजूद थे।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »