भाजपा नेत्री संयुक्ता ने सेनेटाइजर पीकर की आत्म हत्या, मातम

AJ डेस्क: कल यानि 17 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है। जिसकों पूरे देश में भाजपा एक उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी में है। पीएम के इस जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए खुद बाबूलाल मरांडी धनबाद पधार चुके है। लेकिन इससे पूर्व धनबाद भाजपा में एक दर्दनाक घटना घटी है। दरअसल प्रदेश स्वच्छता प्रकोष्ठ की धनबाद मीडिया प्रभारी, भाजपा नेत्री संयुक्ता मुखर्जी ने सेनिटाइजर पी कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।

 

 

जानकारी के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री संयुक्ता मुखर्जी ने कल धनबाद के हीरापुर झरनापाड़ा स्थित अपने आवास पर सेनेटाइजर और जली हुई मोबिल ऑयल पी लिया। तबियत बिगड़ने पर उनके पति संजय मुखर्जी और उनके पिता ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहाँ इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई।

 

 

उन्हें जानने वालों ने बताया कि संयुक्ता काफी जिंदादिल इंसान थी। कभी ऐसा लगा ही नही की वो ऐसा कुछ कर सकती है। उनकी मौत से उनके परिवार और नजदीकियों में मातम का माहौल है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »