रामेश्वर हत्याकांड की जाँच CBI से कराने की अनुशंसा CM ने किया

AJ डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अमर शहीद सिद्धो-कान्हो के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की घटना की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी है। रामेश्वर मुर्मू की हत्या 12 जून 2020 को हुई थी।

 

 

रामेश्वर मुर्मू की हत्या की घटना की जांच CBI से कराने के लिए विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों द्वारा मांग की जा रही थी। इस संबंध में राज्य के महानिदेशक द्वारा घटना की CBI जांच के लिए मुख्यमंत्री का अनुमोदन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। यह घटना साहेबगंज जिलान्तर्गत बरहेट थाना कांड में कांड संख्या-97/2020 के तहत 17 जून 2020 को भादवि की धारा-302 के तहत दर्ज है।

 

 

13 जून को भोगनाडीह के मांझी टोला के एक खेत में सिद्धो-कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू का शव मिला था। 12 जून को वे घर से गये थे। परिजनों से कहा था कि बगल में जा रहे हैं। शव मिलने के बाद परिजनों ने मोमिन टोला के सद्दाम अंसारी पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद सद्दाम अंसारी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।

 

 

गौरतलब है कि सिद्धो-कान्हो और भोगनाडीह का झारखंड की राजनीति में खास महत्व है। संथाल आदिवासी समाज सिद्धो-कान्हू को अपना नायक मानते हैं, उनसे भावनात्मक जुड़ाव है, भोगनाडीह में हर साल 30 जून को हूल दिवस मनाया जाता है। यह अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में उनके बलिदान की याद में मनाया जाता है। इस दिन झारखंड के मुख्यमंत्री भोगनाडीह जाकर सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »