गोड्डा में बाइक सवार अपराधियों ने सैलून में घुस गोली मारी, एक की मौत, दूसरा जख्मी

AJ डेस्क: झारखंड में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। जिसका एक और उदहारण आज शाम करीब 4 बजे गोड्डा जिले में देखने को मिला। जहाँ अपराधियों ने दिनदहाड़े दो व्यक्ति को गोली मार दी। जिसमें से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने आज शाम करीब 4 बजे शहर के कझिया नदी पुल के पास अपनी सैलून की दुकान चला रहे लालपुर गाँव निवासी निरंजन ठाकुर सहित दो लोगों को दुकान के अंदर घुसकर गोली मार दी और लोगों में दहशत फैलाने के लिए बम विस्फोट करते हुए ये बाइक सवार अपराधी गोड्डा-पीरपैंती मुख्य सड़क से कझिया नदी पुल से होते हुए वापस भाग निकले। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। किसी तरह स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने निरंजन ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »