रक्तदान दिवस: युवाओं ने किया रक्तदान, श्रीकांत ने 29 बार किया महादान

AJ डेस्क: भारत में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस हर साल 1 अक्टूबर को व्यक्ति के जीवन में रक्त की आवश्यकता और महत्व को साझा करने के लिये मनाया जाता है। इसी अवसर पर आज धनबाद के पुराना बाजार के व्यापारी वर्ग ने भी जालान अस्पताल में स्वेच्छा से रक्तदान कर राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया।

 

 

इस अवसर पर विकास रिटोलिया, विजय शर्मा, राजेश शर्मा और श्रीकांत अग्रवाल ने बढ़ चढ़ कर अपनी भूमिका अदा की। इस रक्त दान शिविर के आयोजकों ने बताया कि रक्तविर श्रीकांत अग्रवाल जरूरतमंदों के लिए अब तक 29 बार अपना रक्तदान कर चुके है। वह इस कोरोनकाल आज तीसरी बार अपना रक्तदान कर रहे है। पुराना बाजार के व्यवसायियों द्वारा किए गए इस रक्तदान के लिए MYM ब्लड ग्रुप धनबाद ने सभी का हृदय से आभार जताया।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »