मानव तस्करी: रांची में ट्रेन से हैदराबाद जा रही 8 नाबालिग सहित 14 लड़कियां मुक्त कराई गईं

AJ डेस्क: मानव तस्करी की आशंका के चलते रांची रेलवे स्टेशन पर 14 लड़कियों को रेलवे पुलिस ने रोक लिया। इसमें 8 नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन्हें सिलाई ट्रेनिंग का लालच देकर हैदराबाद ले जाया जा रहा था। इन लड़कियों को ले जा रही मीना देवी नाम की एक महिला को भी रेलवे पुलिस ने पकड़ा है। महिला पर ट्रेनिंग के लिए वैध दस्तावेज नहीं दिखाने का आरोप है। फिलहाल सभी लड़कियों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

 

 

रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने लातेहार से हैदराबाद ले जा रहे 14 बच्चियों को तस्करों से मुक्त कराने में कामयाबी हासिल की है। इसमें आठ नाबालिग हैं। इन बच्चियों को नहीं पता था कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। शुक्रवार की देर रात रांची स्टेशन के प्रवेश द्वार पर 14 लड़कियों को संदिग्ध अवस्था में प्रवेश करते आरपीएफ ने देखा। संदेह होने पर उनलोगों से पूछताछ की गई और इसकी सूचना टीम नन्हे फरिश्ते अभियान से जुड़े अधिकारियों को दिया गया।

 

 

मामले में उप निरीक्षक सुनीता तिर्की की टीम और एएसआई डब्लू खान ने उन सभी से पूछताछ की। पूछताछ में लड़कियों ने अपना नाम और पता बताया। सभी ने बताया कि लातेहार जिला के मनिका थाना क्षेत्र के चामा निहारी गांव निवासी मीना देवी सिलाई ट्रेनिंग के लिए ट्रेन संख्या 07008 से हैदराबाद लेकर जा रही थी। सिलाई ट्रेनिंग के संबंध में पूछने पर मीना देवी ने न किसी संस्था का नाम बताया और ना ही लड़कियों को सिलाई ट्रेनिंग के लिए कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत कर पाई। उनके परिजन से बात करने पर पता चला कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

 

 

इस मामले में 8 नाबालिग लड़कियों और 6 युवतियों को कोतवाली थाना प्रभारी रांची को आगे की कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »