बिहार चुनाव: राजद 144, कांग्रेस 70 और वाम दल 29 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

AJ डेस्क: बिहार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो चुका है। इसमें RJD-144, कांग्रेस-70, सीपीआई-6, सीपीआई ML-19, सीपीएम-4 पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही RJD अपने खातों में से JMM को और VIP को टिकट देगी। महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव होंगे। सभी घटक दलों के नेताओं ने तेजस्वी को अपना नेता माना है। यानी तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन चुनाव लडे़गा।

 

 

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बिहार की जनता मौका देगी तो मैं उनके मान-सम्मान की रक्षा करूंगा। हम ठेठ बिहारी हैं जो वादा करते हैं वो पूरा करते हैं और बता दें कि मेरा डीएनए भी शुद्ध है। बिहार की आज की सरकार ठहरा हुआ गंदा पानी है। हम लोग बहते हुए नदी का साफ और शुद्ध जल हैं।

 

 

वहीं कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने RJD को गठबंधन का बड़ा भाई बताया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी इस गठबंधन का नेतृत्व करेंगे। वो युवा चेहरा होंगे इस गठबंधन के और आने वाले वक़्त में बिहार के लिये।

 

 

महागठबंधन सीट बंटवारे के बाद RJD ने ट्वीट कर लिखा है- है हाथों में हाथ है जन जन का साथ अब बिहार की बनेगी बात!

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »