{VIDEO} सजा काट रहे लालू यादव ने रिकॉर्ड बनाया, रिम्स में 2 वर्ष से हैं भर्ती- भाजपा

AJ डेस्क: चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रिम्स में सबसे अधिक समय तक इलाज कराने का रिकॉर्ड बनाया है। वे रिम्स में पिछले 2 साल एक महीने से भी अधिक समय से इलाजरत हैं। इसके बाद भी उनकी बीमारी में कोई विशेष सुधार नहीं आया है। इस पर झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जमकर हमला बोला है।

 

 

उन्होंने कहा, ‘चारा घोटाले में अरबों रुपयों के घोटाले का रिकॉर्ड और फिर एक कैदी को बंगला में बंदी रखने का रिकॉर्ड। अब रिम्स में सबसे लंबे समय तक इलाज कराने वाले मरीज बनने का रिकॉर्ड। अब लालू जी के लिए कैद में सिर्फ मुख्यमंत्री आवास शिफ्ट करने का रिकॉर्ड छूट गया है। पशुपालन घोटाले का रिकॉर्ड तो पहले से लालू प्रसाद जी के नाम था। अब रांची रिम्स में सबसे ज्यादा समय से इलाज कराने वाले मरीज के रूप में इनका नाम जुड़ गया है। लालू जी के लिए रेड कारपेट बिछा है। पूरी छूट है। केली बंगले से राजद का प्रधान चुनाव निकाल रहा है।’

 

VIDEO-

 

बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने अपनी बीमारी के लिए रिम्स के पेइंग वार्ड से लेकर केली बंगले तक का सफर पूरा किया। पेइंग वार्ड से पहले उन्हें रिम्स के कार्डियोलॉजी भवन में रखा गया था। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए उन्हें पेइंग वार्ड से रिम्स निदेशक के केली बंगले में शिफ्ट किया गया। यहां उन पर बिहार चुनाव को लेकर पार्टी का राजनीतिक मुख्यालय बनाने तक का आरोप लगा।

 

 

लालू यादव ने केली बंगले से पूर्व पेइंग वार्ड में रहते हुए रिम्स प्रबंधन को 7 लाख रुपये का भुगतान किया था। पेइंग वार्ड में रहकर इलाज कराने के लिए प्रतिदिन एक हजार रुपये देने होते हैं। बिरसा जेल के कैदी लालू प्रसाद को कुछ दिनों पहले रिम्स से एम्स शिफ्ट करने पर भी चर्चा चल रही थी।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »