राजकीय सम्मान के साथ राम विलास का हुआ अंतिम संस्कार, लाखों की भीड़ थी घाट पर

AJ डेस्क: बिहार के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे चिराग पासवान ने पटना के गंगा किनारे जनार्दन घाट पर पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। चिराग जब मुखाग्नि दे रहे थे तो वह बेसुध हो गए जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला।

 

 

अंतिम संस्कार के दौरान जनार्दन घाट पर सीएम नीतीश कुमार, सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। शनिवार को पटना में निकली उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोगों शामिल हुए। जनार्दन घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार हुआ।

 

 

 

 

बता दें कि 74 वर्षीय रामविलास पासवान ने गुरुवार की शाम को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद शुक्रवार शाम रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर वायुसेना के विशेष विमान से पटना लाया गया था।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »