नाबालिग दुष्कर्म कांड: भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने पुलिस को चेताया, जल्द गिरफ्तारी हो

AJ डेस्क: एक ओर जहां पूरे देश मे नाबालिगों पर हो रहे यौनाचार पर बहस छिड़ी हुई है वहीं देश की कोयला राजधानी धनबाद में एक दुष्कर्मी एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना आराम से बाहर घूम रहा है। हम बात कर रहे है तीसरा थाना के समीप बांध धौड़ा की रहने वाली उस नाबालिग बच्ची की जिसके साथ उसके ही डांस टीचर ने अपना मुंह काला किया।

 

 

 

शनिवार को इसी मामले को लेकर झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह पीड़ित के घर उनसे मिलने पहुंची। जहां रागिनी सिंह ने पीड़िता और उनके परिवार वालों का हालचाल जाना और मामले की भी जानकारी ली। मामले में अबतक आरोपी की गिरफ्तारी नही होने की बात जान भाजपा नेत्री रागिनी सिंह सीधे तीसरा थाना पहुंची। यहाँ उन्होंने थाना प्रभारी से मिलकर केस में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली।

 

 

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह इस मामले में अबतक आरोपी की गिरफ्तारी नही होने से काफी नाराज दिखी। उन्होंने पुलिस अधिकारी को दो से तीन दिन के भीतर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने की हिदायत दी, अन्यथा मामले को लेकर आंदोलन शुरू करने की बात कही। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के साथ इस दौरान दिनेश सिंह, सेलो पासवान, प्रेम जायसवाल, सोनू सिंह, मुन्ना पासवान, शम्भू नाथ राम, उपेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, सिमा देवी, महंत पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »