बिहार चुनाव: जदयू ने विधायक ज्योति सहित चार नेताओं को पार्टी से निकाला

AJ डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने पार्टी विरोधी कार्य करने पर 4 और नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे पहले भी पार्टी ने हाल ही में 15 नेताओं को पार्टी से निष्काषित किया था। इन चारों नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला गया है।

 

 

जेडीयू ने रवि ज्योति कुमार (विधायक राजगीर), रामचंद्र सदा (पूर्व विधायक, अलौली), लल्लन भइया (पूर्व विधायक, कुटुम्बा और राजीव रंजन (जिला संगठन प्रभारी, कैमूर) को पार्टी से निकाला है।

 

 

जेडीयू ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि यह फैसला पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने लिया है। जिन लोगों को निकाला गया है उसमें एक मौजूदा विधायक भी शामिल है।

 

 

जेडीयू ने पहले निकाले थे 15 लोग-

ज्ञात हो कि इससे पहले जेडीयू ने 15 नेताओं को निकाला था। इसमें पार्टी से बगावत कर दूसरे दलों का दामन थामने वाले भी शामिल थे। इन्हें भी छह साल के लिए बाहर का रास्‍ता दिखा गया था। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने जिन नेताओ को निष्‍कासित किया था, उनमें डुमरांव के विधायक ददन पहलवान एवं पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा जैसे बड़े नाम भी शामिल थे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »