थम नहीं रहा दुष्कर्म: साहिबगंज के बाद दुमका में नाबालिग के साथ गैंगरेप

AJ डेस्क: अभी झारखंड के साहिबगंज में सामूहिक दुष्कर्म के बाद आदिवासी किशोरी की हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि दुमका में एक और घटना घट गई है। शुक्रवार को यहाँ एक 12 वर्षीय आदिवासी बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर बच्ची की हत्या कर दी गई। यह घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भाल सुमर पंचायत के ठाड़ी गांव के पास घटी है। घटना के बाद आम लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।

 

 

झारखंड के संताल में आदिवासी बेटियां सुरक्षित नहीं रह गईं हैं। आए दिन यहाँ दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं। रामगढ़ थाना क्षेत्र के भालसुमर पंचायत के ठाड़ी गांव के पास शुक्रवार को दिन के करीब 10 बजे भालसुमर आदिवासी टोला की एक 12 वर्षीया आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर देने की आशंका जताई जा रही है। छात्रा मध्य विद्यालय भालसुमर में पांचवी की छात्रा थी।

 

 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे वह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए सिंदुरिया निकली थी। ट्यूशन पढ़कर लौटते वक्त लगभग 10 बजे ठाड़ी गांव के पास उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। लगभग 10.30 बजे बच्ची के पिता खोजबीन में निकले तो ठाड़ी गांव के बाहर सड़क किनारे उसकी साइकिल खड़ी दिखी। इस पर वह आस-पास के झाड़ियों में उसकी तलाश करने लगें। जहां उसका शव पड़ा मिला। घटनास्थल के पास तीन कंडोम भी मिला है।

 

 

वहीं घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना की सूचना रामगढ़ थाना की पुलिस को दे दी गई है। झारखंड के संताल इलाके में आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं घट रही है। इससे आदिवासी समाच में आक्रोश बढ़ रहा है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »