थम नहीं रहा: नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश पीड़िता को गड्ढे में फेंका

AJ डेस्क: झारखंड में आदिवासी युवतियों से दुष्कर्म की वारदात थमने का नाम नही ले रहा है। एक बार फिर एक नाबालिग़ आदिवासी लड़की अपने ही गांव में दरिंदगी की शिकार हुई है। मामला गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र का है।

 

 

बताया जा रहा है कि बजरमरवा गांव निवासी एक आदिवासी लड़की के साथ उस वक्त उसके ही गांव के तीन युवकों ने उसे उस वक्त अपने हवस का शिकार बनाया जब वह नाबालिग पहाड़ की तलहटी में स्थित खेत में धनकटनी कर रही थी। उन दरिंदों नाबालिग से कुकर्म करने के बाद उसे बेहोशी की हालत पहाड़ के पास ही एक गड्ढे में फेंक दिया गया और फरार हो गए।

 

 

 

गांव के लेगों ने उस नाबालिग को गड्ढे में बेहोश पड़ा पाया तो उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज हुआ। होश में आने के बात नाबालिग लड़की ने अपने परिजनों को उस घटना की पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों द्वारा थाने में उन तीनों दरिंदों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज़ की गई है। सूत्रों की माने तो अबतक पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए उन तीनों युवकों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »