बेरमो दुमका उप चुनाव: सत्ताधारी दल सरकारी मिशनरी का इस्तेमाल कर रही- बाबूलाल

AJ डेस्क: झारखंड के दो विधानसभा सीटों के लिए कल मतदान होना है। वहीं उससे पहले दुमका उपचुनाव में राजनीतिक दलों ने जुबानी जंग में राजनीति की सारी मर्यादा तार-तार कर दिया है। आलम ये है कि सत्ताधारी महागठबंधन द्वारा भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर देशद्रोह का मुकदमा तक दायर करा दिया है। इस मुकदमे बाजी के बाद भी सत्ता पक्ष और प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच विवाद थमने का नाम नही ले रहा है।

 

 

आज इसी क्रम में बीजेपी विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने महागठबंधन के मुखिया हेमंत सोरेन को मानसिक दिवालिया तक करार दे दिया। अपने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किये जाने को बाबूलाल मरांडी ने हास्यास्पद बताया। वहीं बाबूलाल मरांडी ने दीपक प्रकाश और पत्रकारों को सरकार के इशारे में प्रशासन द्वारा नोटिस भेजे जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि क्या सरकार इस खबर को पढ़ने वाले पाठकों को भी नोटिस भेजेगी। साथ ही उपचुनाव में सत्ताधारी जेएमएम पर सरकारी मिशनरी के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा सरकार की ओर से सारे अफ़सरों को पैसा व वोट के लिए टारगेट दिया जा रहा है। सरकार के इशारों पर प्रशासन कठपुतली की तरह काम कर रही है।

 

 

 

 

वही सत्ताधारी महागठबंधन के सबसे बड़े दल जेएमएम ने भी बाबुलाल पर जमकर हमला बोलते हुए देशद्रोह के मुकदमे को जायज ठहराया और कहा कि बीजेपी का इतिहास ऐसे कारनामो से भरा पड़ा है। और ऐसे कामो के लिए जिस प्रकार से केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल होता है, जिसके कारण लोग विचलित हो जाते हैं।

 

 

बहरहाल सत्ताधारी दलों और विपक्ष के बीच छिड़ी इस जंग का क्या नतीजा निकलेगा ये देखने वाली बात होगी। पर इतना तो तय है कि उपचुनाव के नतीजे इस जंग में आहुति देने का काम करेगी।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »