पत्रकार अर्नब की गिरफ्तारी का रांची से लेकर धनबाद तक विरोध, रिहाई की मांग

AJ डेस्क: महाराष्ट्र पुलिस द्वारा पत्रकार अर्नब गौस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध देश के साथ पूरे झारखंड में भी देखा जा रहा है। राजधानी रांची से लेकर देश की कोयला राजधानी धनबाद तक के पत्रकार महाराष्ट्र सरकार की इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन करते दिखे। इस दौरान जहाँ पत्रकारों ने महाराष्ट्र सरकार की इस कार्रवाई के खिलाफ निंदा की तो वहीं एक सुर में पत्रकार अर्नब गौस्वामी की अविलंब रिहाई की भी मांग की।

 

 

पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में रांची के पत्रकारों ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अलबर्ट एक्का चौक पर रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्च में पत्रकारों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पत्रकार अर्नब गोस्वामी को रिहा करो, पत्रकार एकता जिंदाबाद, महाराष्ट्र सरकार हाय, हाय तथा पत्रकारों पर हमला बंद करो आदि जैसे नारे लगाकर अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध करते देखे गए।

 

 

 

 

वहीं देश की कोयला राजधानी धनबाद में भी इस कार्रवाई के खिलाफ उबाल देखा गया। यहाँ प्रेस क्लब झरिया ने आज महाराष्ट्र सरकार के विरोध जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में पत्रकारों के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समय रहते केंद्र सरकार इसमें अविलंब हस्तक्षेप करें। महाराष्ट्र सरकार पर अंकुश लगाएं। सच लिखना, सत्य दिखाना अगर बगावत है तो हम बागी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर जो हमले हो रहे हैं उसकी हम घोर निंदा करते हैं। झारखंड सरकार भी अविलंब इस पर कोई कानून लाए, ताकि पत्रकारों पर होने वाले ऐसे हमलों पर रोक लग सके।

 

 

 

 

बात दें कि मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। उन पर 2018 में एक मां-बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है। उधर, अर्नब का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए, जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अर्नब और रिपब्लिक टीवी मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते रहे हैं।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »