NIOS बोकारो ने टीचर ट्रेनिंग के छात्रों के लिए सेमिनार का आयोजन किया

AJ डेस्क: रविवार को बोकारो के सेक्टर 3rd B इग्नू भवन में NIOS के समन्वयक द्वारा प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग के छात्रों का प्रथम अभिप्रेरणा सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यरूप से वक़्ता के रूप में NIOS बोकारो के समन्वयक हरेंद्र नाथ चौबे व मॉर्निंग ग्लोरी स्कूल की प्राचार्या उपस्थित रही।

 

 

इस दौरान हरेंद्र नाथ चौबे ने कहा की उक्त कोर्स एक साल का होना है जो जुलाई एवम जनवरी सत्र से शुरू होगा। श्री चौबे ने बताया कि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति जो 2021 से लागू हो रही है उसमें (ECCE) कोर्स से जो डिप्लोमा प्राप्त करेंगे वही क्लास नर्सरी से क्लास पांचवी तक के शिक्षक बन सकते है।

 

 

 

 

बोकारो अध्यन केंद्र में जुलाई 2020 के सत्र में 50 छात्र-छात्राओं ने नामांकन करवाया है। जो एक साल का डिप्लोमा कोर्स होगा। आज के अभिप्रेरणा कार्यक्रम में मुख्यरूप से मुख्यववक्ता के रूप में मॉर्निंग ग्लोरी स्कूल की प्राचार्य चित्रा चटर्जी, प्रोफेसर चाइना डे, डॉक्टर एन. के. भारती, नितेश कुमार एवं शिक्षा से ज़ुड़े कई प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती चित्रा चटर्जी ने विषय-वस्तु पर विस्तृत जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन अंकिता रशिम सहायक समन्वयक (NIOS) अध्यन केंद्र के द्वारा किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »