‘खेत बचाओ’: कृषि कानून के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला ट्रेक्टर जुलूस

AJ डेस्क: केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के विरोध में सोमवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सूबे के तमाम जिलों में ट्रेक्टर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। खेत बचाओ स्लोगन के साथ ट्रेक्टर पर सवार कांग्रेसियों ने बिल के खिलाफ अपना विरोध जताया।

 

 

झारखंड की राजधानी रांची की बात करें तो यहाँ रैली रांची के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए विधानसभा मैदान पहुंचा। जहां पत्रकारों से मुखातिब होते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह तुगलकी फरमान जारी करते हुए देशभर में कृषि कानून किसानों के ऊपर जबरन थोपा है इसका कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध करती आ रही है और तब तक विरोध करेगी जब तक सरकार कानून वापस नही ले लेती। डॉ रामेश्वर राव ने कहा कि यह कानून किसानों के लिए इतना गलत साबित होगा की देश के किसान इस कानून से त्राहिमाम करेंगे। यह कानून मोदी सरकार ने सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों को ध्यान में रखकर बनाया है।

 

 

यह रैली धनबाद में भी निकाला गया। यहाँ इसका नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह और पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने किया। यह ट्रेक्टर रैली धनबाद विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए धनबाद उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचा। जहाँ कांग्रेसियों ने उपायुक्त को कृषि बिल के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »