हर घर में रोशनी: सांसद व विधायक ने गरीबों के बीच बांटे दीये

AJ डेस्क: दीपावली नजदीक आ चुकी है। ऐसे में गरीबों की दीवाली रौशनी से भरने को लेकर मंगलवार को धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह और विधायक राज सिन्हा ने धनबाद के गरीबों के बीच जाकर दीया और बाती का वितरण किया।

 

 

ज्ञात हो कि धनबाद विधायक राज सिन्हा विधायक बनने के बाद से ही प्रत्येक वर्ष सवा लाख दीयों का वितरण गरीब और असहाय लोगों के बीच करते आ रहे हैं। ताकि दीपों के इस त्यौहार में किसी गरीब का घर रौशनी से महरूम न रह जाए।

 

 

इसी कड़ी में आज धनबाद विधायक का साथ देने धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह भी पहुंचे। सांसद और विधायक दोनों ने खुले मैदान में जाकर लोगों के बीच दीये का वितरण किया। इस दौरान सांसद पीएन सिंह ने कहा कि धनबाद विधायक राज सिन्हा के द्वारा यह नेक कार्य प्रत्येक वर्ष किया जाता है। प्रत्येक वर्ष धनबाद विधायक गरीबों के बीच जाकर दीपावली में लोगों को मदद पहुंचाते हैं। यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है और किसी भी गरीब के यहां अंधेरा नहीं होना चाहिए।

 

 

वहीं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधायक बनने के बाद से प्रत्येक वर्ष दीपावली के समय लोगों के घर प्रकाश बांटने का काम कर रहा हूं। मेरा मानना है कि ‘चलो दिए जलाए हम जहाँ अंधेरा हो’। इसी के तहत प्रत्येक वर्ष सवा लाख दिए का वितरण मेरे द्वारा किया जाता है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »