उप चुनाव: झारखण्ड में महागठबंधन का जलवा, बेरमो और दुमका पर कब्जा बरकरार

AJ डेस्क: दुमका व बेरमो उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने बीजेपी के योगेश्वर महतो बाटुल को 14 हजार से अधिक वोट से पराजित किया। जबकि दुमका सीट पर जेएमएम प्रत्याशी बसंत सोरेन ने भाजपा की लुईस मरांडी को हराया। हालांकि अभी औपचारिक घोषणा बाकी है।

 

 

दुमका विधानसभा उपचुनाव की मतगणना दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में हुई। वहीं, बेरमो विधानसभा उपचुनाव की मतगणना वेयर हाउस ऑफ बाजार समिति चास, बोकारो में की गई। इधर, दुमका में भाजपा व झामुमो जबकि बेरमो में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था।

 

 

बात दें कि पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन की वजह से बेरमो विधानसभा क्षेत्र खाली हो गया था। इसकी वजह से वहां पर उपचुनाव हुआ। जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में बरहेट और दुमका 2 विधानसभा क्षेत्रों से जीत हासिल की थी। उन्हें एक सीट छोड़ना था। ऐसे में उन्होंने दुमका से त्यागपत्र दिया। इसकी वजह से दुमका सीट खाली हो गई और वहां उपचुनाव हुआ।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »