बिहार चुनाव: एग्जिट पोल से अलग रहा रिजल्ट, NDA की बन गयी सरकार

AJ डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के रिजल्ट आ चुके हैं। इस बार एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है। जबकि ज्यादातर एग्जिट पोल्स में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बिहार चुनाव में एग्जिट पोल्स फेल क्यों हो गए।

 

 

जानकारों का कहना है कि एग्जिट पोल के फेल होने के पीछे दो-तीन मुख्य वजहें रहीं। पहली तो यह थी कि पहले चरण के मतदान के बाद बिहार के वोटर्स का झुकाव एनडीए की ओर बढ़ता चला गया। इस फैक्टर पर एग्जिट पोल में बहुत कम ध्यान दिया गया।

 

 

महिला मतदाताओं को कम करके आंकना-

दूसरी वजह एग्जिट में महिला मतदाताओं को कम करके आंकना रहा। राजनीतिक जानकारों की मानना है कि महिला मतदाताओं ने भारी संख्या में एनडीए को वोट दिया है। जबकि एग्जिट पोल में इस फैक्टर पर बहुत कम ध्यान दिया गया।

 

 

साइलेंट वोटर्स पर नहीं दिया गया ध्यान-

तीसरी वजह साइलेंट वोटर्स हैं। ऐसा कहा जाता है कि हर एक चुनाव में बड़ी संख्या में साइलेंट वोटर्स होते हैं जो जीत या हार तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में भी बड़ी संख्या में साइलेंट वोटर्स रहे जिन्हें हल्के में लिया गया।

 

 

सैंपल साइज का छोटा होना-

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ‘एग्जिट पोल फर्जी तो नहीं होते, लेकिन इनके सैंपल साइज छोटे होने की वजह से सवाल उठते रहते हैं। सवाल ये कि क्या कोई एजेंसी सिर्फ 5, 10 और 50 हजार लोगों से बात करके पूरे राज्य की नब्ज टटोल सकती है?’

 

 

125 सीटों पर एनडीए की जीत-

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। एनडीए को 125 सीटों पर जीत मिली है। महागठबंधन को 110 और एआईएमआईएम, बसपा व दूसरे दलों को 8 सीटें मिली है। इस तरह एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है।

 

 

सांसद असदुद्दीनओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। एआईएमआईएम ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। बहुजन समाज पार्टी ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की है।

 

 

लोजपा ने जीती एक सीट-

वहीं, बिहार चुनाव में अकेले अपने दम पर उतरी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का आखिरकार खाता खुल गया है। मटिहानी विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने जीत हासिल की है। लोजपा प्रत्याशी ने करीबी मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और जनता दल (युनाइटेड) के उम्मीदवार नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को शिकस्त दी है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »