गिरिराज ने तेजस्वी को कराया ‘रन आउट’, तस्वीर शेयर कर ली चुटकी

AJ डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए को साफ बहुमत मिला है। एनडीए की इस जीत पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी खुशी का इजहार अनोखे अंदाज में किया है। गिरिराज ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें तेजस्वी यादव को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का खिलाड़ी बताया गया है, जो बल्लेबाजी करते हुए रन आउट होता है। जिस विकेटकीपर ने तेजस्वी को रन आउट किया वो पीएम नरेंद्र मोदी हैं। साथ ही इस फोटो में नीतीश कुमार फील्डिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

 

गौरतलब है कि बिहार चुनाव में एनडीए के अच्छे प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने मंगलवार की रात कहा कि राज्य ने विकास के लिए वोट किया है। सिलसिलेवार ट्वीट्स में मोदी ने कहा, “बिहार ने दुनिया को सबसे पहले लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया था। आज, बिहार ने दुनिया को दिखा दिया लोकतंत्र किस तरह मजबूत है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीबों, वंचितों और महिलाओं ने वोट दिया है।”

 

 

 

वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, “बिहार में हर मतदाता ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वह आकांक्षी हैं और विकास उनकी प्रथमिकता है। उन्होंने एक बार फिर एनडीए के 15 साल के सुशासन को आशीर्वाद दिया है। इससे स्पष्ट है कि उनकी क्या अपेक्षाएं हैं।”

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »