नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह का राजद करेगा बायकॉट, 2 डिप्टी CM भी होंगे

AJ डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल ने सोमवार को होने वाले नीतीश कुमार के शपथग्रहण का बायकॉट करने का फैसला किया है। आरजेडी ने ट्वीट करते हुए कहा कि राजद शपथग्रहण का बायकॉट करती है। बदलाव का जनादेश एनडीए के विरुद्ध है। जनादेश को ‘शासनादेश’ से बदल दिया गया। बिहार के बेरोजगारों, किसानों, संविदाकर्मियों, नियोजित शिक्षकों से पूछे कि उनपर क्या गुजर रही है। एनडीए के फर्ज़ीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जनप्रतिनिधि है और जनता के साथ खड़े हैं।

 

 

 

वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी शपथग्रहण में शामिल नहीं होंगे। बिहार में एनडीए की नई सरकार को लेकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं का दावा है कि ये सरकार ज्यादा नहीं चलेगी। विपक्षी नेताओं का लगता है कि एनडीए में बीजेपी ने जेडीयू से ज्यादा सीटें जीती हैं और इसी के चलते देर-सवेर वो राज्य में अपने पार्टी के नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी।

 

 

बताया जा रहा है कि वो दीपावली से ही दिल्ली में हैं और वो सोमवार को दिल्ली से नहीं लौटेंगे। नीतीश कुमार सोमवार शाम 4 बजकर 30 मिनट पर सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल फागू चौहान नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा बीजेपी कोटे से तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »