दूध से भरी वाहन दामोदर नदी में जा गिरी

AJ डेस्क: जमशेदपुर से धनबाद आ रही दूध से भरी 407 वाहन मंगलवार तड़के सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबानी स्थित बिरसा पुल से नीचे दामोदर नदी में जा गिरी। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि वाहन का चालक इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया, लेकिन वाहन में लदा पूरा दूध नदी में बह गया।

 

 

 

407 वाहन के चालक भोला पासवान ने बताया कि वे 407 में डेयरी का दूध लेकर जमशेदपुर से धनबाद आ रहे थे। सुबह करीब 4:00 बजे मोहलबनी स्थित बिरसा पुल जब वे पार कर रहे थे, ठीक उसी वक्त एक अन्य वाहन ने उन्हें चकमा दे दिया। इसके बाद वाहन चालक ने बचाने के लिए वाहन को दाहिने काटा, पर वाहन पलट गया और सीधे पुल से नीचे दामोदर नदी के किनारे जा गिरा। इस दुर्घटना में वाहन चालक और उसका साथी समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त होने से उसमे लदा दूध पूरी तरह नदी में बह गया।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »