मास्क से चेहरा ढंक दो अपराधियों ने गोली मार रिकवरी एजेंट से बाइक और रुपया लूटा

AJ डेस्क: कोरोनकाल में दो अपराधियों ने मास्क का फायदा उठा एक बड़ी वारदात को अंजाम दे आसानी से फरार हो गए। और उन्हें कोई पहचान भी नही पाया। मामला धनबाद के भूली थाना क्षेत्र स्थित आजाद नगर का है। जहाँ मास्क लगाए अपराधियों ने रिकवरी एजेंट को न सिर्फ गोली मार दी, बल्कि उससे रुपयों से भरा बैग और उसकी बाइक भी छीन कर फरार हो गए।

 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि झरिया के चौथाई कुल्हि निवासी राज कुमार सिंह उज्जीवन बैंक के लिए आजाद नगर में लोन लेने वाली महिलाओं से रिकवरी करने आया हुआ था। दिन के करीब 1:00 बजे सारा रुपया कलेक्शन कर वह वापस झरिया लौट रहा था। इसी बीच आजाद नगर स्थित तीन नम्बर इमामबाड़ा के पास मास्क लगाए दो युवकों ने उन्हें बाइक रोकने का इशारा किया। बाइक रोकते ही दोनों युवकों ने हथियार के दम पर उनसे रुपयों से भरे बैग को लूटना चाहा, लेकिन पीड़ित एजेंट ने अपराधियों के मंसूबे को नाकाम करने को लेकर उनसे भीड़ गया।

 

 

 

इसी जोर-आजमाइश के बीच अपराधियों ने उसपर बंदूक से फायर कर दिया। पहली गोली से तो रिकवरी एजेंट बच गया लेकिन दूसरी गोली पीड़ित एजेंट के जांघ में जा घुसी। जिससे वो वही गिर पड़ा। जिसका फायदा उठा अपराधी उससे रुपयों से भरे बैग को छीन उसकी ही बाइक से वहाँ से फरार हो गए। वहीं घटना के बाद मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़ ने मामले की जानकारी भूली पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल एजेंट को इलाज के लिए तत्काल अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »