बदला बदला रूप होगा अब झारखण्ड CID का

AJ डेस्क: झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (CID) के पदाधिकारी और कर्मी अब नए ड्रेस कोड में नजर आएंगे। दरअसल मंगलवार को डीजीपी एमवी राव ने CID एडीजी अनिल पालटा की उपस्थिति में झारखंड CID के लिए निर्धारित नए जैकेट को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। नेवी ब्लू रंग के इस जैकेट के अग्रभाग में झारखंड पुलिस का LOGO है, जबकि जैकेट के पीछे अंग्रेजी में JHARKHAND CID लिखा है।

 

 

इस जैकेट के फायदे के बारे में बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि CID के पदाधिकारी और कर्मी क्षेत्र में छापेमारी, तलाशी, गिरफ्तारी और अनुसंधान से संबंधित अन्य कार्यों के निर्वहन के दौरान इस जैकेट को पहने रहेंगे। इससे जहां एक और सामान्य लोग यह समझ पायेंगे कि CID के पदाधिकारी द्वारा ही विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर संबंधित पदाधिकारी को भी अपने कर्तव्य निर्वहन में काफी सहूलियत होगी। साथ ही इस नये ड्रेस के निर्धारण से झारखंड साइड को एक पेशेवर रूप देने में भी सहायता मिलेगी।

 

 

 

हाल के दिनों में CID राज्य के कई चर्चित मामले को टेकओवर कर उसकी जांच कर रही है। इनमें से कई ऐसे मामले भी हैं जिनमें शामिल आरोपियों को CID गिरफ्तार कर जेल भी भेजने का काम कर चुकी है। एडीजी अनिल पाल्टा ने कहा कि वह CID को अलग रूप देना चाहते हैं। सीआइडी का काम अपराध का अनुसंधान करना है। और हम अनुसंधान की प्रक्रिया को डेवलप कर CBI की तर्ज पर डेवलप करने में लगे हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »