गढ़वा में झमाझम बारिश, छठ बाज़ार का रौनक फीका पड़ा, कनकनी बढ़ी

AJ डेस्क: कल नहाय-खाये के साथ ही आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। आज खरना है। कल यानि शुक्रवार को भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य देंगे। छठ को लेकर बाजार सजधज कर तैयार है। लेकिन इंद्र देवता के प्रभाव से छठ पूजा का रौनक फीका पड़ता दिख रहा है। दरअसल आज झारखंड के गढ़वा में झमाझम बारिश ने बाजारों की रौनक फीकी कर दी है।

 

 

छठ पूजा पर बारिस होने की वजह से दुकानदारों में मायूसी छा गई है। लाखों रुपये खर्च कर दुकानदार छठ पूजा की तैयारी किए हुए थे, ताकि कोरोना के मार के बाद शुरू हुई व्यापार से दो पैसे की आमदनी हो सके लेकिन आज हुई झमाझम बारिश ने सब किये किराए पर पानी फेर दिया। साथ ही झमाझम बारिश ने जिला में कनकनी भी बढ़ा दी है।

 

 

मौसम के जानकारों की बात करें तो गढ़वा में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना है। वहीं छठ पूजा करने वाले लोगों की माने तो छठी मईया सब ठीक करेंगी। ज्यादा बारिस होगी तो घर पर ही छठ किया जाएगा।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »