पूर्व सांसद व विधायक राज किशोर महतो का निधन

AJ डेस्क: टुंडी के पूर्व विधायक राज किशोर महतो का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर धनबाद के जालान अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। वह फेफड़े के रोग से ग्रसित थे। मंगलवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके पूर्व भी वह एक सप्ताह तक धनबाद के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती रहे थे। जहाँ से ठीक होकर अपने घर लौट आए थे। लेकिन मंगलवार एक बार फिर अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई थी।

 

 

बात दें कि राज किशोर महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक विनोद बिहारी महतो के पुत्र थे। उन्होंने 1991 में अपने पिता की मौत के बाद राजनीति में कदम रखा था। वह गिरिडीह लोकसभा से एक बार सांसद व सिंदरी और टुंडी विधानसभा से विधायक भी चुने गए थे। उन्होंने पिछली बार आजसू के टिकट से झामुमो के खिलाफ टुंडी विधानसभा से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें शिकस्त मिली थी। राज किशोर महतो आइएसएम धनबाद से पासआउट थे। उन्होंने वकालत की भी पढ़ाई की थी। वह पेशे से अधिवक्ता थे और वह झारखंड विधि आयोग के अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके थे। उनकी असमय मौत पर कोयलांचल व राजीनीति गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »