मटकुरिया गोलीकांड का अभियुक्त रिकवरी एजेंट उपेन्द्र सिंह गिरफ्तार

AJ डेस्क: 19 मामलों का प्राथमिकी अभियुक्त व अपने चाची सहित अपने रिश्तेदारों को गोली मारने वाला रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह को धनबाद पुलिस ने गिरिडीह के निमियाघाट से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अपनी चाची और रिश्तेदारों को गोली मारने के बाद से ही वह गिरिडीह के निमियाघाट एरिया में छिपा हुआ था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस गिरफ्तार कर धनबाद ले आई है।

 

 

इस संबंध में आज धनबाद के सिटी एसपी आर रामकुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि जमीन विवाद में अपने रिश्तेदारों को दिनदहाड़े गोली मारने वाले उपेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी असीम विक्रांत मिंज के निर्देश पर एक स्पेशल टीम गठित की गई थी। जो पिछले डेढ़ महीने से झारखंड और बिहार के अलग-अलग जगहों पर आरोपी उपेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लोए छापेमारी कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली की उपेंद्र सिंह गिरिडीह के निमियाघाट में छिप कर रह रहा है। इसके बाद पूरी तैयारी के साथ उपेंद्र के छिपने वाले ठिकाने पर छापेमारी की गई। जहाँ से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

बता दें कि बैंक मोड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला उपेंद्र सिंह पेशे से एक रिकवरी एजेंट बताया जाता है। वहीं इसके खिलाफ स्थानीय थाने में करीब 19 आपराधिक मामले भी दर्ज है। पिछले दिनों इसपर जमीन विवाद में अपनी ही चाची और चचेरे भाइयों को गोली मारने का आरोप लगा था। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसमें उपेंद्र लोगों को गोली मारते दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद से ही उपेंद्र फरार चल रहा था।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »