बोकारो में भी खुले कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल- रवि चौबे

AJ डेस्क: यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव कुमार रवि चौबे ने झारखंड सरकार के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता को पत्र लिखकर प्रवासी मजदूरों के रोजगार और बोकारो जिला में कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल ESIC हॉस्पिटल के निर्माण की मांग की है।

 

 

रवि चौबे ने कहा है कि बोकारो, झारखंड का औद्योगिक नगरी कहा जाता है। जहां सेल, वेदांता स्टील, ओएनजीसी, डालमिया सीमेंट, भारत पैट्रोलियम, इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और अनेक छोटे-बड़े कल कारखाने है। इसके अलावा कोल इंडिया, आईओएल और आसपास के जिलों जैसे धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़ में लाखों की संख्या में अधिकृत मजदूरों की तादात है। ठेका मजदूरों भाइयों की संख्या लाखों में है पर स्वतंत्र कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल का नहीं होने से मजदूर साथियों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है।

 

 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण घर आ चुके। प्रवासी मजदूरों के हित में पहल करते हुए यहां के कारखाना से यहां के स्थानीय प्रशिक्षित तकनीकी मजदूर साथियों को पहले मौका दिया जाए। जिससे झारखंड के स्थानीय लोग को ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्राप्त हो सके, ताकि झारखंड के प्रगति में झारखंड वासियों की अहम भूमिका सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने श्रम मंत्री से आग्रह किया है कि इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लें और ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण पर जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »